बुलंदशहर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को जनपद में कार्रवाई करते हुए दो खाद्य तेल निर्माता कंपनी से सरसों व सोयाबीन तेल और रिफाइंड के दस नमूने लिए गए। गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर 27 सौ लीटर खाद्य तेल को सील कर दिया गया।
अपर आयुक्त एवं विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रेखा एस चौहान ने बताया कि सोमवार को प्रदेश भर में होली पर्व को लेकर खाद्य तेल की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान अंतर जनपदीय टीमों का गठन किया गया। बुलंदशहर में सचिन कुमार एंड कंपनी पर कार्रवाई के दौरान सरसों, सोयाबीन तेल के चार नमूने लिए गए। वहीं, तेल की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीक होने पर दो हजार लीटर सरसों का तेल, दो हजार लीटर सोयाबीन का तेल सील कर दिया गया। रजत ट्रेडिंग कंपनी से खुले सरसों के तेल, रिफाइंड पामोलिव ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल के छह नमूने लिए गए। गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर सौ लीटर खुला सरसों का तेल, 550 लीटर रिफाइंड पामोलिव ऑयल, 50 लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल को सील कर दिया गया। बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
अपर आयुक्त एवं विशेष सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रेखा एस चौहान ने बताया कि होली पर्व को लेकर इस बार खाद्य तेल को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि मिलावटी तेल लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। और वह गंभीर रोगों की चपेट में आ जाते हैं।