फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना। नगला नत्था के पास शुक्रवार की रात एक कार ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय मनीष की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के गांव त्योरी निवासी मनीष पुत्र प्रदीप कुमार शुक्रवार को गभाना कस्बे के एक मैरिज होम में शादी समाराेह में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात करीब 12 बजे वह बाइक से साथी कुलदीप निवासी नगला नत्था के साथ किसी काम से कस्बे की ओर आ रहे थे। रास्ते में गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला नत्था के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप का उपचार चल रहा है। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक शुभम अहलावत ने बताया है कि युवक 11वीं का छात्र था। तीन भाइयों में बड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें