फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दनकौर रोड पर बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद क्षेत्र में सोमवार को ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की शिनाख्त दिल्ली निवासी दानिश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन निवासी दानिश (24) सोमवार को किसी काम से सिकंदराबाद आए थे। वह दोपहर के समय बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वह दनकौर रोड स्थित निजामपुर पुलिस चौकी के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दानिश ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। दानिश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें