फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर कसें नकेल, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध हो निस्तारण: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर गाज गिरना तय है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान डीआईजी ने पाया कि सर्किल डिबाई, अनूपशहर और शिकारपुर में विवेचनाओं का अंबार लगा है। उन्होंने कड़ा निर्देश दिया कि अब एक माह से अधिक लंबित मामलों का संज्ञान क्षेत्राधिकारी, दो माह पर अपर पुलिस अधीक्षक और तीन माह से अधिक पुराने मामलों की मॉनिटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक करेंगे। वहीं, एक साल से अधिक पुरानी फाइलों की जांच सीधे थाना प्रभारी को करनी होगी। अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए डीआईजी ने गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत संपत्ति कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने गोकशी और अवैध शराब तस्करी पर प्रहार करते हुए निर्देश दिया कि इन अपराधों में प्रयुक्त वाहनों के मालिकों को भी अभियुक्त बनाया जाए। साइबर अपराध पर उन्होंने दोटूक कहा कि एफआईआर दर्ज करने में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। आगामी रामनवमी, महावीर जयंती और अंबेडकर जयंती को लेकर डीआईजी ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि शोभा यात्रा के मार्गों और धार्मिक स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहे। स्नैचिंग रोकने के लिए चौराहों पर 24 घंटे पिकेट ड्यूटी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार सिंह सहित जनपद के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें