फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छुट्टा पशु से टकराया बाइक सवार, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर स्थित गांव गंगावास के निकट बाइक सवार युवक सांड से टकरा गया। जिसे सीएचसी से प्रारंभिक उपचार के बाद हेयर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना डिबाई क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी सुनील कुमार सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका भाई राजेंद्र (25) सोमवार को बुलंदशहर गया था। शाम करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में गंगावास गांव के पास बाइक खड़े सांड से टकरा गई। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए डिबाई चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर देख मेरठ रेफर कर दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



पूर्व में भी जा चुकी हैं कइयों की जान

सड़क पर छुट्टा गोवंश से टकराकर वाहन सवार की मौत का यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी इस तरह के हादसे हुए हैं। गत फरवरी माह में ही आहार थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार की गोवंश से टकराकर मौत हो गई थी। इसके अलावा सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में 22 अगस्त 2023 को बाइक सवार युवक की हाइवे पर गोवंश से टकराकर मौत हो गई थी। सितंबर माह में अरनिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार की पशु से टकराकर मृत्यु हो गई। गत सितंबर माह में शिकारपुर क्षेत्र में भी एक युवक पशु से टकरा गया था। जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके अलावा पूर्व में और भी जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें