फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर गाय से टकराई बाइक युवक की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
सिंभावली क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। हाईवे पर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपला के पास बाइक सवार तीन लोग गाय से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों गंगा स्नान कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर पटना निवासी निशांत (22) अपने गांव के ही दोस्त जतिन व अजय के साथ मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने गए थे। लौटते समय कुचेसर चौपला के पास पहुंचने पर सड़क दुर्घटना में तीन घायल हो गए। सभी को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने निशांत को मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार की देर रात प्राथमिक उपचार के बाद जतिन व अजय को चिकित्सकों ने उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें