डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
सिकंदराबाद। बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात हादसा हुआ।
ग्राम अमरगढ़ थाना जहांगीराबाद निवासी हरिशचंद सैनी पुत्र मवासी सिंह ने बताया कि उसका पुत्र बिट्टू सैनी (28) दिल्ली में कपड़ा सिलाई (टेलर) का काम करता था। रविवार रात वह अपने दोस्त रवि के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब दो बजे औद्योगिक क्षेत्र में तेल मिल के पास सामने से आ रहे वाहनों की तेज रोशनी के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और बाइक डिवाइर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल बिट्टू की मौत हो गई। वहीं रवि की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। बिट्टू की मौत से की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक शादीशुदा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। चौकी प्रभारी परवेज चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक का उपचार चल रहा है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।