बुलंदशहर। बरेली में बीते दिनों हुए बवाल के बाद रविवार को भीम वाहिनी बहुजन एकता मिशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. मदनपाल गौतम ने साथियों के साथ बरेली जाने की तैयारी की। उनका आरोप है कि एससी, ओबीसी वर्ग व मुस्लिमों के साथ अत्याचार हो रहा है।
उनके बोलने की राजनीति पर अंकुश लगाया जा रहा है। बरेली में मुस्लिमों पर हुआ अत्याचार निंदनीय है। बताया कि वह उनके समर्थन में रविवार को बरेली जाने वाले थे लेकिन इस बात की जानकारी मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस की एक टीम शनिवार देर शाम को ही उनके घर पर पहुंच गई और उनके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। रविवार सुबह भारी संख्या में पुलिस फोर्स उनके आवास पर पहुंच गई। जब वह अपने साथियों के साथ बरेली जाने के लिए कार में सवार होने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जबरन धक्का-मुक्की कर उन्हें व उनके साथियों को अंदर धकेल दिया। इस दौरान ब्रजेश गौतम, इस्लाम सैफी, रमेश चंद, पुरूषोत्तम, जतन कुमार, सुधीर गौतम, सुनील प्रधान, अशोक वाल्मीकि, जगदीश प्रधान, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।