परदादा-परदादी एजुकेशन सोसायटी की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए आमजन में जागरूकता लाने के लिए 24 जुलाई को 10 किमी की दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी । इसके लिए प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
अनूपशहर में भी हर वर्ष की भांति चार सितंबर को हॉफ मैराथन की तैयारी शुरू हो गई हैं। शनिवार को परदादा परदादी एजुकेशन सोसायटी की सीईओ रेणुका गुप्ता ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सोसायटी की ओर से अनूपशहर में लड़कियों के लिए इंटर तक का विद्यालय चलाया जा रहा है।
जहां पर क्षेत्र की 1300 लड़कियों को शिक्षित करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सोसायटी शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती है।
इसी क्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए 24 जुलाई को नगर में दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसमें आठ वर्ष से अधिक उम्र वाले प्रतिभागी भाग लेंगे।
रेणुका गुप्ता ने बताया कि इसी तरह प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी अनूपशहर में हॉफ मैराथन का आयोजन चार सितंबर को होगा। इस दौरान लोकेंद्र पाल, पंकज सिंह, अतुल सिंह, खुशवेंद्र सिंह, केके शर्मा और अनिल कुमार मौजूद रहे।