फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नए साल से पूर्व लोगों को मिलेगी ओपन जिम और पार्क की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में नगर पालिका की भूमि पर बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा पार्क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। प्राधिकरण द्वारा पार्क में ओपन जिम के साथ लोगों को सुबह-शाम टहलने के लिए पैदल ट्रैक और स्वच्छ हवा के लिए पौधरोपण का कार्य 30 लाख 15 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पार्क का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नए साल से पूर्व लोगों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


नगर के शिवपुरी शिशु मंदिर के पीछे काफी समय से पालिका की जमीन खाली पड़ी हुई थी। जमीन को अवैध कब्जे से बचाने के लिए दो साल पूर्व पालिका द्वारा 20 लाख रुपये की लागत से चहारदीवारी कराई गई। अधिकांश स्लैब और उनके कनेक्टर टूट गए। पालिका अफसरों ने विकास प्राधिकरण अफसरों से पार्क का निर्माण कराने की मांग की। प्राधिकरण द्वारा खाली पड़ी भूमि पर पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि शिवपुरी में पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर सुबह-शाम आने वाले लोगों के लिए बैठने को बेंच, पैदल ट्रैक और व्यायाम के लिए जिम के उपकरण लगाए जा रहे हैं। साथ ही पौधरोपण और घास लगाई जा रही है। रात में प्रकाश के लिए हाईमास्ट लाइट भी लगाई जा रही है। पार्क का लगभग सभी कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन






शिवपुरी में पालिका की जमीन पर 30 लाख 15 हजार रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कार्य कराया गया है। यहां पर लोगों को टहलने के साथ ओपन जिम की भी सुविधा मिलेगी। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें