फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 1.77 करोड़ रुपये से होगा शहर के पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। 1.77 करोड़ रुपये की लागत से शहर के पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुधारने और हादसों को रोकने के लिए चौराहों पर टेबल टॉप ब्रेकर भी बनाए जाएंगे। इसके लिए अगले सप्ताह से कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही डीएवी फ्लाईओवर पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी काम शुरू होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर के भूड़ चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, लल्ला बाबू चौराहा, काला आम चौराहा और स्याना अड्डा चौराहे पर यात्रियों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इन चौराहों पर टेबल टॉप ब्रेकर के अलावा रेडियम पट्टी लगाने का काम भी किया जाएगा। इस पर कुल 1.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसके सापेक्ष सरकार ने 88.92 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

1.21 करोड़ से फ्लाईओवर पर सुधरेगी व्यवस्था
डीएवी फ्लाईओवर पर रोड के एक तरफ ही वाहनों का संचालन होने और चीनी मिल की ओर वाहनों का एक ओर मर्ज होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। इन हादसों को रोकने के लिए अवैध कट को बंद करने के साथ ही पेट्रोल पंप के सामने एक रोटरी बनाई जाएगी। इसके बाद वाहनों को इस रोटरी से ही डायवर्ट किया जाएगा, ताकि हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन


इन चौराहों पर खर्च होगी धनराशि
चौराहा


कुल धनराशि
लल्ला बाबू चौराहा

37.49 लाख
महाराणा प्रताप चौक

35.81 लाख
काला आम चौराहा

38.67 लाख
स्याना अड्डा चौराहा

32.08 लाख
भूड़ चौराहा

33.82 लाख
कुल


177.87 लाख



चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए काम कराए जाने हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा। - आसिन, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें