फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में फर्जी वोट डालने का विरोध करने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव में फर्जी वोट डालने का विरोध करने पर किया हमला
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रजवाना में बीते दिनों आसपा के एजेंट ने एक पक्ष पर उपचुनाव में फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जब उसने इस बाबत विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भुगत लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बृहस्पतिवार शाम आरोपी आसपा एजेंट के घर में घुस आए और उसके व परिजनों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें आसपा एजेंट समेत परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव रजवाना निवासी हुकम सिंह का पुत्र शिवकुमार जाटव गत 3 नवंबर को हुए उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी हाजी यामीन का एजेंट बना था। शिवकुमार का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी वोटिंग करा रहे थे। शिवकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने एजेंट से गाली गलौज कर दी थी और भुगत लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम दबंग आरोपी हाथों में लाठी-डंडे आदि लेकर पीड़ित शिवकुमार के घर घुस आए। साथ ही उसे घर से बाहर खींच लिया। आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। साथ ही बीच बचाव करने आए परिवार के सदस्यों पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया, जहां शिवकुमार की गंभीर हालत को देखकर उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी रामसेन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी धर्मिल, सौरभ, गौरव, टीटू, विक्रांत, प्रिंस और सोनू के खिलाफ जानलेवा हमला करने और एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें