फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 4 दिन और झेलना होगा जाम

Mon, 23 Nov 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्नान मेले को लेकर अनूपशहर, नरौरा, राजघाट और रामघाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मेले में श्रद्धालुओं को जाम का झाम भी झेलना पड़ सकता है। उधर प्रशासन और पुलिस का दावा है कि जाम से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं।

अनूपशहर मेले में सबसे अधिक श्रद्धालु गंगा स्नान मेले में पहुंचते हैं। यहां पर अलीगढ़, बुलंदशहर तथा गंगा पुल पर श्रद्धालुओं के दबाव के चलते जाम के हालात पैदा होने की आशंका है।
विज्ञापन


यद्यपि प्रशासन व पुलिस ने जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक कर्मियों के साथ एनसीसी, एनएसएस के अलावा पुलिसकर्मियों तथा होमगार्ड की ड्यूटी लगाई है।

मेले के दौरान सबसे अधिक अलीगढ़-मुराबाद मार्ग से आने वाले वाहन जाम के झाम में फंस सकते हैं।

नरौरा क्षेत्र में गढ़ मुक्तेश्वर के यातायात को कार्तिक स्नान पर्व के कारण डायवर्ट किए जाने एवं मेले के दौरान स्नानार्थियों के वाहनों को दबाव बढ़ने से एनएच आगरा-मुरादबाद व मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर श्रद्धालुओं का जाम का झाम झेलने का मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस प्रशासन ने जाम की समस्या से निबटने के लिए मुख्य मार्गों, चौराहों यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात रख कर व्यवस्था करने की योजना बनाई है।

24 व व 25 नबंबर को मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। प्रशासन ने गंगापुल पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है। 

गढ़, गवां की ओर से आने वाले भारी वाहन को नरौरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें