फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली चोरी कर चलती मिली नलकूप, टीम ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहार/ऊंचागांव। थाना अहार क्षेत्र के गांव औरंगाबाद तहारपुर में विद्युत चोरी की शिकायत पर विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक नलकूप पर बिजली चोरी पकड़ी। आरोप है कि नलकूप संचालक ने टीम से अभद्रता कर दी, इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। ऊर्जा निगम के अफसरों के अनुसार गांव औरंगाबाद तहारपुर में बिना कनेक्शन के एक नलकूप का संचालन हो रहा था। इसकी शिकायत एक ग्रामीण ने ऊर्जा निगम कार्यालय में की। शिकायत को संज्ञान लेकर विभाग ने टीम को जांंच के लिए भेजा। टीम के निरीक्षण के दौरान नलकूप बिना कनेक्शन संचालित होता मिला। टीम ने कार्रवाई करते हुए विद्युत लाइन को उतारना शुरू किया, इसी दौरान नलकूप संचालक देवेंद्र पुत्र जगराम व अखिलेश पुत्र प्रेमपाल ने टीम के साथ अभद्रता कर घेराव कर लिया।
विज्ञापन

टीम ने इसकी सूचना अहार पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऊर्जा निगम की टीम को थाने ले आई। टीम ने पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जेई शुभम कुमार राजौरिया ने बताया कि शिकायत पर औरंगाबाद तहारपुर गांव में टीम पहुंची। टीम को बिजली चोरी से नलकूप चलती मिली। गांव निवासी देवेंद्र पुत्र जगराम व अखिलेश पुत्र प्रेमपाल के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें