फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/डिबाई। डिबाई-नरौरा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल से बंद चल रही बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन की सेवाएं 30 जनवरी से बहाल हो जाएंगी। ट्रेन चलने से डिबाई-नरौरा के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल शुरू होने के दौरान डिबाई-नरौरा होकर संचालित होने वाली बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन भी बंद हो गया था। बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले काफी समय से लोग ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की मांग को संज्ञान में लिया और 30 जनवरी से ट्रेन के बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है।
राजघाट स्टेशन अधीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली जंक्शन से चलकर बांदीकुई जंक्शन को जाने वाली ट्रेन का रात 1.26 पर राजघाट नरौरा व 1.36 पर डिबाई स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव होगा। साथ ही बांदीकुई जंक्शन से बरेली जंक्शन को जाने वाली ट्रेन का रात 12.49 पर डिबाई व 12.59 पर राजघाट नरौरा स्टेशन पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें