फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गेहूं खरीद की तैयारी शुरू, बनेंगे 115 क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जनपद में 115 गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। इससे किसानों को लाभ होगा। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा क्रय एजेंसी खाद्य विभाग, पीसीएफ एवं भारतीय खाद्य निगम को कुल 115 गेहूं क्रय केंद्रों को अनुमोदित/ स्वीकृति प्रदान की गई है। समस्त क्रय संस्थाओं के जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा अनुमोदित किए गए क्रय केंद्रों पर समय से पूर्व समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। शासन ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के 2425 से 160 बढ़ाकर 2585 प्रति क्विंटल कर दिया है। जिले में वैसे तो अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में गेहूं की आवक मंडी में होने लगती है लेकिन इस बार शासन ने इससे पहले ही गेहूं केंद्र खोलने के साथ सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें