बुलंदशहर। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया गया। चार जून से नामांकन, 11 व 15 को मतदान व उसी दिन मतगणना होगी। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कार्यक्रम जारी करने की जानकारी दी।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह व सदस्य बशीर अहमद ने बताया कि प्रथम चरण में अध्यक्ष, महासचिव व महिला कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा। द्वितीय चरण में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष चार (तीन पुरुष व एक महिला), सहसचिव तीन (दो पुरुष व एक महिला) और कार्यकारिणी सदस्य छह (चार वरिष्ठ पुरुष व दो वरिष्ठ महिला/चार कनिष्ठ पुरुष व दो कनिष्ठ महिला) के हैं।
बताया कि चार जून को नामांकन किए जाएंगे। पांच जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, दोपहर दो बजे से चार बजे तक नाम वापसी लिए जाएंगे। 11 जून को पहले चरण का मतदान और इसके बाद परिणाम की घोषणा होगी। 15 जून को दूसरे चरण का मतदान व शाम को मतगणना होगी और 16 जून को परिणाम की घोषणा होगी। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य दलेल सिंह सिरोही, गजराज सिंह वर्मा, ग्रीश चंद शर्मा व रूकन सिंह पायल मौजूद रहे।