फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बंद रहेंगे बैंक: कल निपटा लें सारे काम, तीन दिन लगातार अवकाश, चौथे दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मी

Thu, 22 Jan 2026 10:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक धीरज झा ने बताया कि तीन दिन लगातार अवकाश है। चौथे दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक बंद के दौरान एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
चार दिन बंद रहेंगे बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको बैंक संबंधी कोई काम है तो आज ही निपटा लें। शनिवार से लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। सोमवार तक अवकाश और मंगलवार को बैंकों की हड़ताल रहेगी। बैंक बंद रहने पर ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने एटीएम में पर्याप्त धनराशि रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में 24 को चौथा शनिवार, 25 को रविवार का अवकाश है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। 27 जनवरी को बैंक कर्मचारी पांच दिन कार्य को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में चौथे दिन अगर सहमति नहीं बनी तो 27 जनवरी को भी बैंकों का बंद रहना प्रस्तावित है। 

यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुण वीर तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने पांच दिवसीय बैंकिंग सेवा देने की मांग को लेकर पत्र जारी किया। यूएफबीयू के नेतृत्व में चार ऑफिसर्स एवं पांच बैंक कर्मियों की यूनियन के पदाधिकारी 27 जनवरी को हड़ताल पर रहेंगे। इसमें पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य के अलावा काफी समय से महत्वपूर्ण मांगे लंबित हैं। इन सभी मांगों को लेकर 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा की गई। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल के लिए विचार-विमर्श चल रहा है। जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक कार्य में 40 मिनट की वृद्धि व शेष शनिवार को अवकाश घोषित करने पर सहमति का प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है लेकिन सरकार हमारी मांगों को लेकर अनसुना कर रही है। अब हम किसी भी सूरत में झुकने वाले नहीं है। 27 जनवरी को मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें