फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

161 बुजुर्गों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
जिला अस्पताल में वृद्ध को टीका लगाती महिला कर्मचारी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
161 बुजुर्गों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना से बचाव को सोमवार से तीसरा चरण शुरू हो गया। जिले के दो सरकारी चिकित्सालय तो एक निजी अस्पताल में टीकाकरण किया गया। इस दौरान 60 वर्ष से अधिक आयु के 161 बुजुर्गों को कोरोना से बचाव को पहली डोज लगाई गई। वहीं, डीएम और सीएमओ द्वारा वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया गया।
कोरोना से बचाव के लिए पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को तो दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शासन द्वारा एक मार्च से तीसरा चरण शुरू करने का निर्देश मिलने पर सोमवार को जिले के तीन केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया। सरकारी चिकित्सालयों में टीका निशुल्क लगाया जाएगा। वहीं, निजी अस्पताल में टीका लगवाने के लिए 250 रुपये का शुल्क देना होगा। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राणा अस्पताल को तीसरे चरण के लिए केंद्र बनाया गया। बताया कि तीनों केंद्रों पर 161 बुजुर्गों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। निजी अस्पताल में प्रति व्यक्ति टीका लगवाने के लिए 250 रुपये का चार्ज वसूला गया।
विज्ञापन

पहले वैक्सीन लगाने के लिए हुआ हंगामा
जिला अस्पताल में 80 बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान पहले वैक्सीन लगाने के लिए बुजुर्गों के साथ आए परिजनों ने हंगामा किया। लोगों का कहना है कि पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा अपने परिजनों को टीका लगवाया जा रहा है। जबकि, आम लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। सीएमओ द्वारा लोगों को हंगामा करने पर समझाकर शांत करवाया।
90 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने भी लगवाया टीका
जिला अस्पताल में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की भीड़ लगी रही। जिन्हें सोशल डिस्टेंस में आने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी समय-समय पर टोकते रहे। इस दौरान नगर निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला विजय कुमारी भी टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचीं।
जिला अस्पताल में 80, जिला महिला अस्पताल में 75 और राणा अस्पताल में छह बुजुर्गों को टीका लगाया गया। वैक्सीन की पहली डोज 60 आयु वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगाई गई। अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार व्यक्ति और 60 आयु वर्ष से अधिक के व्यक्ति टीका लगवाने के लिए आरोग्य सेतु एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
एक व्यक्ति मिला संक्रमित
बुलंदशहर। जिले में सोमवार को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि ऊंचागांव क्षेत्र के गांव नरसेना निवासी एक व्यक्ति में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमण के कुल केस 6271 हो गए हैं। अब तक 6165 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 94 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 12 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें