फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैंक कर्मचारी ने हड़पे 13 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यापारी हाजी नूर मोहम्मद से एक बैंक कर्मचारी ने उनके ऋण खाते को एनपीए से ओटीएस कराने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़प लिए। व्यापारी ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने नामजद कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुकनसराय हाजी नूर मोहम्मद ने बीते दिनों मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में नगर स्थित पीएनबी की मोतीबाग शाखा से व्यापार के लिए 70 लाख रुपये का ऋण लिया था।
जिसकी किस्ते समय पर जमा की जा रही थीं। लेकिन, वर्ष 2020 में लॉकडाउन लगने के कारण पीड़ित का व्यवसाय ठप हो गया। इसी के चलते पीड़ित बैंक की किस्तें जमा नहीं कर सका था। इसी के चलते बैंक ने वर्ष 2022 में पीड़ित का ऋण खाता एनपीए कर दिया। साथ ही 20 अगस्त 2022 को पीड़ित को बैंक से नोटिस जारी हुआ।
विज्ञापन

उसी दौरान पीड़ित की मुलाकात संजीव कुमार निवासी बिलारी जनपद मुरादाबाद से हुई। आरोपी ने बताया कि वह पीएनबी में लोन व रिकवरी का काम देखता है। आरोपी ने बताया कि वह उसका काम करा देगा। इसके एवज में आरोपी ने कहा कि उन्हें 30 लाख रुपये देने होंगे, जिसके बाद उनका खाता ओटीएस हो जाएगा।
इसी के चलते पीड़ित ने अलग-अलग समय पर 2023 में आरोपी को करीब 13 लाख रुपये दे दिए। गत वर्ष अप्रैल 2023 में पीड़ित को जानकारी हुई कि आरोपी यहां से चला गया है। जिसके बाद पीड़ित बिलारी स्थित आरोपी के आवास पर गए। जहां, आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ अभद्रता की और रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।
मामले में न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजीव के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें