फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अवैध पशु कटान के विरोध में बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में नगर में कथित रूप से चल रहे अवैध पशु कटान पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग गोरक्षा प्रमुख शिवम शिकारपुरिया ने कहा कि मोहल्ला लाल दरवाजा में प्रतिदिन तड़के करीब चार बजे पशुओं का कटान किया जाता है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
पशु कटान के बाद रक्त व अन्य अवशेष नालियों से बहते हुए मंदिरों के निकट से गुजरते हैं। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आरोप लगाया कि पूर्व में भी इस संबंध में प्रशासन को शिकायत दी गई थी लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में प्रशासन से अवैध पशु कटान में संलिप्त लोगों के विरुद्ध जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल आंदोलन करेगा। इस दौरान सिद्धार्थ शर्मा, राहुल कुमार, केशव कुमार, अभिषेक लोधी, गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें