फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.92 लाख रुपये गबन कर बाबू ने कराया तबादला

Sat, 13 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन

विज्ञापन
पावर कारपोरेशन में एक के बाद एक घोटाले खुलते जा रहे हैं। नया मामला फिर डिबाई खंड से है। डिबाई खंड में तैनात बाबू ने 1.92 लाख का विभागीय राजस्व गबन कर लिया। गबन का खुलासा होने से पहले ही बाबू ने अपना तबादला खुर्जा करा दिया। मामले का भंडाफोड़ होते ही अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन डिबाई को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

डिबाई खंड में तैनात रहते हुए बाबू मतीन खान ने 1.92 लाख रुपये की विभागीय राशि का गबन कर लिया। सालों तक बाबू विभागीय राशि को गबन कर दबाए बैठा रहा। तत्कालीन एक्सईएन राजेश कुमार के तबादला होने के बाद आए एक्सईएन पंकज कुमार ने जैसे ही कैशियर विजय प्रताप द्वारा किया गया 88 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा और विनीत कुमार द्वारा किया गया 37 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा खोला तो आरोपी बाबू मतीन ने अपना तबादला खुर्जा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गबन के खुलासे के डर से तबादला कराने के बाद बाबू द्वारा किए गए फर्जीवाड़े का भंडा फूट गया। एक्सईएन डिबाई की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाबू ने 1.92 लाख रुपये की राशि का गबन कर लिया। एक्सईएन ने प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेज दी। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन डिबाई को मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें