बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बीए, बीएससी और बीकॉम की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में छह नोडल और 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेज की सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए बुलंदशहर में डीएवी कॉलेज, आईपी कॉलेज, मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय, आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर, खुर्जा में एनआरईसी कॉलेज व एकेपी कॉलेज, सिकंदराबाद में जेएस कॉलेज, शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अग्रसेन पीजी कॉलेज, विलशन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी गुलावठी रोड, चंद्रकांता महाविद्यालय पीर बियानी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
वहीं, एएस कॉलेज लखावटी, डीपीबीएस डिग्री कॉलेज अनूपशहर, राजकीय कॉलेज जहांगीराबाद, स्याना डिग्री कॉलेज घंसूरपुर, श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय शिकारपुर, श्रीमती दलवीरी देवी कन्या डिग्री कॉलेज चिंगरावठी, दिगंबर डिग्री कॉलेज डिबाई, डीएन कॉलेज गुलावठी, श्री होती सिंह महेंद्र सिंह आदर्श कन्या महाविद्यालय पहासू, राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर, एसएसडी कन्या डिग्री कॉलेज डिबाई, श्रीराम इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी डिबाई, सिद्ध रामानंद मंगलसेन महाविद्यालय छतारी, श्रीराम सिंह प्रेमलता डिग्री कॉलेज रतनपुर, श्रीराम कृष्णा कन्या महाविद्यालय किसौली, आरजे इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन चौढ़ेरा डिबाई, नटराज इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी पूठा दौलतपुर, एमएस इंस्टीट्यूट, सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर, चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय गोठनी, कैलावती छुट्टनलाल काका डिग्री कॉलेज, बसंती देवी डिग्री कॉलेज देवली गुलावठी, गवर्नमेंट मॉडल डिग्री कॉलेज अरनिया, शारदा देवी ज्वाला प्रसाद अग्रवाल कन्या डिग्री कॉलेज नरसेना, राममनोहर लोहिया चौबीसा महाविद्यालय मोहाना, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, आर्यव्रत विद्यापीठ महिला महाविद्यालय किसौली, रघुवर दयाल प्रभु दयाल इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन जहांगीराबाद, एसबीएमटी कॉलेज और जी एंड आर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
Iसम सेमेस्टर परीक्षा के लिए डीपीबीएस अनूपशहर, डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदशहर, आईपी कॉलेज बुलंदशहर, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, एएस कॉलेज लखावटी और डिगंबर डिग्री कॉलेज डिबाई को नोडल केंद्र बनाया गया है। ये सभी 44 परीक्षा केंद्रों से संबद्ध रहेंगे। परीक्षा को लेकर अन्य तैयारियां कराई जा रही है। प्रो. रेनू अग्रवाल, प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेजI