फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने पांच निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
निर्माण कार्यों का निरीक्षण करती प्रा​धिकरण उपाध्यक्ष। स्रोत : प्रा​धिकरण
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में चल रही निर्माण व विकास कार्यों का बुधवार शाम प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने निरीक्षण किया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार बुधवार को गंगानगर आवासीय योजना में प्राधिकरण कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बेसमेंट से चतुर्थ तल तक आरसीसी से संबंधित सभी कार्य पूर्ण मिले। प्राधिकरण कार्यालय का करीब 4064.15 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्माण हो रहा है। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर योजना में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर कार्यदायी संस्था को तीव्र गति से निर्माण करने के निर्देश दिए। वहीं, गंगानगर योजना में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण का निरीक्षण किया।
निर्माण पूरा मिलने पर पेंट को लेकर निर्देश दिए। इसके बाद गंगानगर योजना में कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही परिसर में बनी दोनों लिफ्ट के संचालन कर परीक्षण किया। अंत में यमुनापुरम आवासीय योजना में स्थित स्टेडियम में तरण ताल की सुदृढीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें