फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शिव मंदिर में जलभराव को लेकर औरंगाबाद के बाजार बंद का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






औरंगाबाद। कस्बे के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर परिसर के अंदर और बाहर नाले का गंदा पानी जमा होने से गुस्साए व्यापारी मंगलवार की देर शाम नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की ईओ से जमकर नोकझोक हुई। व्यापारियों ने पानी निकासी का समाधान न होने पर बुधवार को औरंगाबाद के बाजार बंद का एलान किया है।
विज्ञापन




बुधवार से प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के मैदान में कांवड़ मेले का आगाज होना है। पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर और मेला स्थल में नाले के गंदे पानी भर गया। इससे मेला लगने के साथ-साथ मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को भारी होगी। तहसीलदार के निर्देश के बावजूद पानी की निकासी का समाधान न होने से गुस्साए व्यापारी एकत्रित होकर मंदिर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश चंद अग्रवाल की अगुवाई में नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचे और वहां नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर ईओ मणि सैनी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से ऑफिस में बैठकर वार्ता करने की बात कही। व्यापारियों के तल्ख रवैये को देख ईओ थाना पुलिस को लेकर पहले बालका रोड पर पहुंचे और फिर शिव मंदिर पर पहुंचे। यहां एलएमसी भूमि को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी धरने पर ही बैठे थे। धरने पर पूर्व अध्यक्ष राजकुमार लोधी, व्यापारी नेता हेमंत गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, बलवीर शर्मा, संजय कटारिया, संजय वर्मा, नीरज अग्रवाल, भाकियू नेता रवि सैनी, सर्राफा संघ के अध्यक्ष सचिन वर्मा, धारा लोधी, सभासद कविश अग्रवाल, महेश लोधी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन सिंघल, मंगलसेन शर्मा, शिवम गर्ग, हैप्पी सिंघल, राजाराम सैनी, रामदास सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें