फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रेरणा एप से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब प्रेरणा एप से लगेगी शिक्षकों की हाजिरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय विद्यालयों से अक्सर अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर नकेल कसने की तैयारी है। अब शिक्षकों पर ‘प्रेरणा एप’ के माध्यम से हाजिरी लगेगी। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की तमाम जानकारी भी इसी एप के माध्यम से पहुंचाई जाएंगी। शासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने इस एप से हाजिरी प्राप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा को पटरी पर लाने और लापरवाह शिक्षकों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी की जा रही है। प्रत्येक शिक्षक को अपने स्मार्ट फोन में प्रेरणा एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद स्कूल में जाते ही मोबाइल से फोटो खींचकर इसे एप पर अपलोड किया जाएगा। उसके बाद छात्रों की उपस्थित भी अपलोड होगी। मिड-डे-मील दिए जाने की भी प्रक्रिया को एप पर अपलोड किया जाएगा। स्कूल से जाने तक की भी फोटो डालनी होगी। ये सब दफ्तरों में बैठे अधिकारी एप को खोल शिक्षकों की जांच कर सकेंगे। जिला स्तर से लेकर लखनऊ तक के अफसर इस पर नजर रखेंगे। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई होगी। एप के माध्यम से बेसिक शिक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारियां भी इससे प्राप्त की जा सकेगी। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों को इसकी जानकारी दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले जनपद में सेल्फी और उसके बाद एसएमएस की शुरूआत कर शिक्षकों की हाजिरी ली जाती रही है। विभाग की इस पहल का कोई खास असर शिक्षकों पर नहीं दिखा। लेकिन अब प्रेरणा एप से शिक्षकों की मनमानी पर रोक लगने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शासन से एप जल्द ही में शुरू हो जाएगा। जो भी शासन के आदेश होंगे उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। इसकी शुरूआत जल्द होने वाली है। इस नई व्यवस्था से अक्सर स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर नकेल कसी जा सकेगी।
- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें