फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गनौरा शेख में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ग्राम प्रधान समेत 14 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गनौरा शेख में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। डीजे बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव हुआ। एक पक्ष ने एससी वर्ग के लोगों पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत 14 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित पक्ष के आकाश कुमार ने तहरीर दी। बताया कि गांव में एक कार्यक्रम के दौरान डीजे बज रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने नमाज का हवाला देते हुए डीजे बंद करने को कहा। सौहार्द बनाए रखने के लिए पीड़ित पक्ष ने तुरंत डीजे बंद कर दिया। आरोप है कि नमाज संपन्न होने के बाद संबंधित समुदाय के लोगों से दोबारा अनुमति लेकर डीजे शुरू किया गया। लेकिन, दूसरे पक्ष के कुछ असामाजिक तत्व आक्रोशित हो गए। लाठी-डंडों से लैस दर्जनों लोगों ने पीड़ित पक्ष पर अचानक हमला कर दिया।
इस हमले में पीड़ित पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जिन्हें बाद में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी ग्राम प्रधान मोबिन, मतलूब, आदिल, अकरम, कासिम, फिरोज, बाबर, शमशाद, सलमान, आदिल, फरदीन, अरबाज, आसिफ, गुलफाम समेत 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दस नामजद समेत तीन अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



गांव में पुलिस बल तैनात
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस गांव के प्रबुद्ध जनों के साथ मिलकर बैठकें कर रही है, जिससे कि अफवाहों को रोका जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि अज्ञात आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर की जा रही है।


मामले में तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनपुट के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। 13 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्रखर पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें