फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विधवा के साथ घर में घुसकर की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला के साथ पड़ोसी गांव निवासी व्यक्ति ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि पीड़िता ने आरोपी के साथ पूर्व में संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने उसके दोनों बेटों को अपने चंगुल में फंसा लिया और अब उनसे पीड़िता की पिटाई करवाता है। पुत्र पीड़िता की जमीन को आरोपी व्यक्ति के नाम करने का भी दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने मिलकर पीड़िता की फसल भी काटकर बेच दी है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति की कुछ समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद से ही पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति उस पर गलत नजर रखता है। आरोपी पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव बनाता है और राह चलते कई बार अश्लील हरकतें कर चुका है। पीड़िता ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके दोनों बेटों को अपने काबू में कर लिया और उन्हें शराब की लत लगा दी है। अब आरोपी व्यक्ति पीड़िता के पुत्रों के माध्यम से जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। बीते दिनों आरोपी पुत्रों ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की, इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी पुत्रों को आरोपी व्यक्ति ने छिपा दिया था। पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने मिलकर पीड़िता की फसल काट ली और बेच दी। गत छह नवंबर को पीड़िता घर पर अकेली मौजूद थी। तभी आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया और छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करनेे लगा। शोर होने पर अन्य ग्रामीणों को आता हुआ देख आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें