फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: झाड़ू लगाने के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़, विरोध पर पति को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव सैमली में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को पड़ोसी युवकों से हटने के लिए कहना भारी पड़ गया। आरोपियों ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता व उसके पति को पीट डाला। घटना में वह घायल हो गए। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव सैमली निवासी मिथलेश देवी ने तहरीर देकर बताया कि गत आठ नवंबर की शाम अपने घर के दरवाजे पर झाडू लगा रही थी। घर के दरवाजे पर पहले से ही पड़ोसी दिनेश, राजीव, प्रशांत और राकेश खड़े थे। झाडू लगाने के दौरान उसने चारों आरोपियों से हटने के लिए कहा, जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसको थप्पड़ मार दिए। वह आरोपियों से बचते हुए घर के अंदर चली गई तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। चारों आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर उसे, उसके पति टीटू सिंह को बेल्ट, लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर आसपास के कई लोग एकत्र हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी भविष्य में उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। देहात पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ऋजुल ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें