फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुकान में घुसकर व्यापारी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शीतल गंज स्थित बाजार में शनिवार शाम एक व्यापारी पक्ष ने प्रतिष्ठान पर बैठे व्यापारी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कैंची, राड और लाठी-डंडों से मारपीट कर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया और धमकी देते हुए भाग निकले। घायल व्यापारी ने पड़ोसी व्यापारी और उसके दो पुत्रों समेत दो अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शीतलगंज निवासी शलभ गोयल उर्फ हेमंत गोयल शनिवार शाम अपने प्रतिष्ठान पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी दो भाई और उनके पिता तथा दो अज्ञात उनके प्रतिष्ठान में घुस आए और धारदार हथियार से शलभ गोयल पर हमला कर दिया। कैंची से पेट और कमर पर वार किए गए। लात-घूसों के साथ-साथ लाठी डंडों से वार कर व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों को आता देख तीनों पिता-पुत्र और अज्ञात मौके से फरार हो गए। प्रतिष्ठान के कर्मचारियों ने घायल पड़े व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। घायल ने आरोपी व्यापारी पिता व उसके दो पुत्रों समेत दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें