फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र की अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में सोमवार को कलश यात्रा में शामिल महिलाओं पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव में आए दो युवकों को भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
गांव अमरगढ़ में मंदिर पर मूर्ति स्थापना के लिए सोमवार को कलश यात्रा निकाली जा रही थी। कलश यात्रा जब मुख्य बाजार में पहुंची तो पहले से ही घात लगाए बैठे फुरकान ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिलाओं को बचाने आये दो युवकों पर भी आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर लोगों को आता हुआ देख आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से प्लानिंग कर रहा था आरोपी
बताया गया कि आरोपी ने कलश यात्रा शुरू होने से पहले ही रणनीति बना ली थी कि महिला पर हमला करना है। मौका मिलते ही उसने हमला कर दिया। कलश यात्रा में महिलाएं खुद को बचाने के लिए भागने लगीं। लोगों का कहना है कि आरोपी वहां घूम रहा था, लेकिन अंदाजा नहीं था कि हमला कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें