फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एटीजीएल के पंप बंद, दूसरे पर लगी वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के सीएनजी पंप रविवार की दोपहर 12 बजे बंद हो गए। जिस वजह से दूसरे सीएनजी पंपों पर वाहनों की कतार लग गई। सीएनजी भरवाने के लिए वाहन चालकों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। वहीं, पंप संचालकों ने चेतावनी है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) एसोसिएशन बुलंदशहर के प्रवक्ता डॉ. हिमांशु शर्मा ने कंपनी के अधिकारियों पर मनमानी और अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया कि ट्रेड मार्जिन बढ़ाने, बिजली बिल भुगतान, कर्मचारियों को ड्रेस और मेंटेनेंस चार्ज समेत अन्य किसी भी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है।
जबकि कई वर्षों से लगातार कर्मचारी इसके लिए आवाज उठा रहे हैं। ऐसे में मजबूरी में संचालकों को हड़ताल कर पंप बंद करने पड़े हैं। एसोसिएशन के सदस्य अमित्त शर्मा ने बताया कि कंपनी की ओर से सीएनजी पंप एलॉट करते समय किए गए वादों का पालन नहीं किया जा रहा है।
कमीशन कम मिल रहा है और खर्चे अधिक हैं। ऐसे में संचालकों को घाटा हो रहा है। कंपनी के अधिकारियों की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाए।
वहीं, दूसरी ओर जिला आपूर्ति अधिकारी अभय सिंह का कहना है कि जिले में एटीजीएल के मात्र सात पंप संचालित हैं। यह सभी खुर्जा क्षेत्र में है और इन्हीं पर हड़ताल की गई है। इन पंपों के बंद होने पर वाहन चालकों को कोई खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। खुर्जा समेत जिले में 15 अन्य सीएनजी पंप संचालित हैं और इन पर लगातार वाहनों में सीएनजी भरी जा रही है। बताया कि एटीजीएल के अधिकारियों व पंप संचालकों के बीच वार्ता चल रही है। जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें