बुलंदशहर। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रेमसुख दरिया को बुलंदशहर का नया क्षेत्राधिकारी नगर बनाया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने उनके अलावा तीन अन्य क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया है।
क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पांडेय को क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद, क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार तिवारी को क्षेत्राधिकारी शिकारपुर और क्षेत्राधिकारी शिकारपुर प्रमोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।