फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच होगा घर का सपना, मिलेगा आसरा

Fri, 22 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों का घर का सपना सच होने वाला है। आसरा योजना के 284 मकानों का निर्माण पूरा हो गया है। आसरा आवासों का आवंटन इसी सत्र में होना है।
विज्ञापन


जनपद में योजना के तहत 312 मकानों का निर्माण होना था। एक मकान पर 3.91 लाख रुपये की लागत आई है। सूबे में सपा सरकार का गठन होने के बाद हर एक निकाय क्षेत्र में जमीन की उपलब्धता के आधार पर आसरा योजना के तहत मकानों का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया था।

इसी के मददेनजर छतारी में 156, बुगरासी में 48, बीबीनगर में 72, जहांगीराबाद में 36 मकानों की स्कीम लांच की गई। मकानों का निर्माण कराने की जिम्मेदारी सरकार ने सीएनडीएस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतारी में 156 में से 140 मकान, बुगरासी में 48 में 44 मकान, बीबीनगर में 72 में 68 मकानोें का निर्माण मुकम्मल हो चुका है। कुल मिलाकर 312 में से 284 मकान बने खड़े हैं।

आसरा आवासीय कालोनियों में बिजली पानी, सड़क और जल निकासी का बंदोबस्त किया जा रहा है। ये सब होते ही मकानों का आवंटन गरीबी के  आधार पर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें