फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: उमस बढ़ने के साथ ही शुरू हो गई बिजली कटौती और ट्रिपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उमस बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली की आंख मिचौली फिर से शुरू हो गई है। नगर में चार घंटे और देहात में छह से 10 घंटे तक की बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गांवों में बार-बार बिजली कटने से इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी योगेश कुमार ने बताया कि बिजली कटौती के कारण काफी परेशानी हो रही है। बार-बार बिजली कटने से उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। नगर के यमुनापुरम निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती का आलम यह है कि हर एक घंटे पर दो से तीन बार बिजली कट रही है।
अमर माया काॅलोनी निवासी अंचल शर्मा ने बताया कि बार-बार बिजली कटने के कारण एसी, कूलर भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
देहात क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की स्थिति खराब है। जिले के दो सौ से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां लोगों को लगातार तीन घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। गांव सांखनी निवासी योगेंद्र ने बताया कि गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश दिए गए हैं लेकिन फिलहाल यह सप्लाई केवल 10 से 12 घंटे ही हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान भी बिजली कटने से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। डिबाई के गांव खैरपुर निवासी जितेश ने बताया कि ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई की स्थिति और भी खराब है। नरौरा निवासी राहुल ने बताया कि बिजली सप्लाई की स्थिति लगातार खराब हो रही है लेकिन हर बार अधिकारी जल्द समाधान का आश्वासन देकर खानापूर्ति कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें