फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो निरीक्षक व 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार देर रात दो निरीक्षकों व 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल की। उन्होंने पुलिस लाइन से निरीक्षक संजीव कुमार को नगर कोतवाली का अतिरिक्त निरीक्षक बनाया है। नगर कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे निरीक्षक राजवीर सिंह को अनूपशहर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा उपनिरीक्षक राजवीर सिंह चौहान को पुलिस लाइन से ककोड़ थाने का झाझर चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह को थाना औरंगाबाद से थाना छतारी का वरिष्ठ उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार को सिकंदराबाद के प्रभारी चौकी गेसूपुर से थाना अनूपशहर, उपनिरीक्षक चंद्रकिशोर को थाना शिकारपुर से सिकंदराबाद कोतवाली की गेसूपुर चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक मनोज सहरावत को थाना गुलावठी से थाना सलेमपुर की चिट्टा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना अनूपशहर भेजा गया है।
इसी तरह उपनिरीक्षक लंकुश सिंह को पुलिस लाइन से थाना नरौरा, उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र को पुलिस लाइन से थाना गुलावठी, उपनिरीक्षक अनीस अहमद को पुलिस लाइन से थाना स्याना, उपनिरीक्षक कर्णवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना शिकारपुर, उपनिरीक्षक संजीव कुमार को पुलिस लाइन से थाना शिकारपुर, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर और उपनिरीक्षक सुधीर कुमार को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें