फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गोला फेंक में अर्पित और नंदिनी, टेबल टेनिस में प्रीत तोमर रहे प्रथम

विज्ञापन
शिकारपुर स्थित विजडम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र
विज्ञापन
शिकारपुर। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विजडम वर्ल्ड स्कूल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजकुमार तेवतिया ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


गोला फेंक की सीनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता में कलाम हाउस के अर्पित चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्यभट्ट हाउस के वरुण प्लावत द्वितीय और भाभा हाउस के देव कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रमन हाउस की नंदिनी ने पहला स्थान हासिल किया। आर्यभट्ट हाउस की वंशिका दूसरे और भाभा हाउस की अवनी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में कक्षा छह के अंश (रमन हाउस) प्रथम और आदित्य (कलाम हाउस) द्वितीय रहे। कक्षा सात में युग (कलाम हाउस) प्रथम और उमेर (आर्यभट्ट हाउस) द्वितीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कक्षा 11 के प्रीत तोमर (आर्यभट्ट हाउस) प्रथम रहे। पार्थ (रमन हाउस) द्वितीय और बादल (कलाम हाउस) तृतीय स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ में कक्षा छह की भूमिका राजपूत (कलाम हाउस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा सात में काव्या यादव ने पहला स्थान जीता। कक्षा आठ में रितिका और कक्षा नौ में चेष्टा ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक संजय जैन ने प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि इनका लक्ष्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करना है। प्रधानाचार्य राजकुमार तेवतिया ने आगामी प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीनियर बालिका वर्ग की वॉलीबॉल का फाइनल, लंबी कूद और दौड़ प्रतियोगिताएं 14 नवंबर को होंगी। इस अवसर पर निर्देशक नमन जैन, सार्थक जैन और शारीरिक शिक्षक सोनू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें