खानपुर पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी फैसल।
- फोटो : BULANDSHAHR
आरजू हत्याकांड का आरोपी दो माह बाद गिरफ्तार
खानपुर। थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में दो माह पूर्व हुए आरजू हत्याकंाड को अंजाम देने वाले शातिर को पुलिस ने दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव अमरपुर में दो माह पूर्व बाइक टकराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के तीन लोगों ने मिलकर गांव निवासी आरजू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। घटनाक्रम के एक सप्ताह बाद ही मुख्य आरोपी कासिफ ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या में शामिल शातिर अपराधी फैसल को घर से दबोच लिया है। घटना में शामिल एक आरोपी अतहर दो माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्यारोपी को राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान हत्या में शामिल फैसल को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।