फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह और रात में 300 के पार पहुंच रहा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की हवा जहरीली होती जा रही है। सुबह और रात में शहर का एक्यूआई 300 के पार पहुंच रहा है। सोमवार रात वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 तो मंगलवार सुबह 328 रहा। वहीं शहर का औसत एक्यूआई 264 व खुर्जा का 238 मापा गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हवा न चलने और मौसम में परिवर्तन होने से एक्यूआई बढ़ता जा रहा है। जिले में ग्रैप का दूसरा चरण लागू है।
विभागीय अफसर एक्यूआई को बढ़ने से रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पिछले चार दिन से लगातार स्मॉग छाने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंखों में जलन और एलर्जी की समस्या भी बढ़ गई है।
इससे बचाव के लिए पालिका कुछ जगहों पर छिड़काव करवा रही है लेकिन कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई न होने से स्थिति में सुधार नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन में मंगलवार को बुलंदशहर का 264 तो खुर्जा का 238 एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी विमल कुमार के अनुसार सोमवार के मुकाबले मंगलवार को एक्यूआई में कुछ कमी आई है। एक्यूआई बढ़ने पर ग्रैप की पाबंदियां लागू की जा चुकी हैं। पालिका से लगातार छिड़काव कार्य करा रहे हंै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें