फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 10 घंटे जाम के झाम जूझा अनूपशहर, रेंगते नजर आए वाहन

विज्ञापन
अनूपशहर  में लगे जाम में फंसे श्रद्धालु व वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते अनूपशहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तड़के से शुरू हुआ जाम देर तक लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। मस्तराम घाट से रूपवास तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 10 घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। गलत दिशा में वाहनों के संचालन और बेतरतीब पार्किंग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। हल्की बारिश के बीच पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जाम खुलवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात से शनिवार दोपहर तक श्रद्धालुओं की गाड़ियों का दबाव बढ़ने से अनूपशहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। अनूपशहर-डिबाई मार्ग पर करीब पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं, अनूपशहर-बुलंदशहर मार्ग पर करनपुर गांव तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम रहा। अनूपशहर अड्डे से बुलंदशहर अड्डे तक पूरा बाईपास वाहनों से भरा रहा। अलीगढ़ अड्डे से रूपवास और बबस्टरगंज चौराहे तक वाहन रेंगते नजर आए। मस्तराम घाट से फव्वारा चौक तक भी यातायात बाधित रहा।
सीओ अनूपशहर भरत सोनकर ने बताया कि सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने और चालकों के गलत दिशा में वाहन चलाने से जाम की स्थिति विकराल हो गई। कई स्थानों पर आमने-सामने वाहन आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और सीओ भरत सोनकर पुलिस बल के साथ खुद सड़कों पर उतरे। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने गलत दिशा में खड़े वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराने के लिए मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें