फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 10 अप्रैल को बंद हो रही है अनूपशहर चीनी मिल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चीनी मिलों में पेराई सत्र अंतिम चरण में है। अनूपशहर चीनी मिल 10 अप्रैल को बंद हो रही है। इसके लिए मिल की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। अन्य चीनी मिलों के बंद होने की विभाग की ओर से तिथियां जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने बताया कि अनूपशहर चीनी मिल को जारी किया गया गन्ना पेराई का लक्ष्य 95 फीसदी से अधिक हो चुका है। ऐसे में अब यह चीनी मिल 10 अप्रैल तक चलेगी। इसी तरह वेव शुगर मिल का संचालन 15 अप्रैल तक होगा। जबकि साबितगढ़ चीनी मिल में गन्ने की पेराई 30 अप्रैल तक चलेगी। अनामिका चीनी मिल 10 मई तक चलेगी। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह विभाग से जारी होने वाली गन्ना पर्ची मिलते ही अपना गन्ना क्रय केंद्र या चीनी मिल में समय पर तौल कराए। जिससे वह अपना गन्ना समय चीनी मिल को बेच सकें। गैर जनपद की चीनी मिलों में संभल की रजपुरा, अमरोहा की चंदनपुर और हापुड़ की ब्रजनाथपुर व सिम्भावली चीनी मिल शामिल हैं। इन चीनी मिलों के बंद होने की जानकारी भी जल्द किसानों को जारी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें