फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेंगू मरीज के गांव में हुआ एंटी लार्वा का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुगरासी निवासी 20 वर्षीय युवती की मंगलवार को डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को जिला मलेरिया विभाग की टीम युवती के घर पहुंची और लार्वा की खोज की। इसके अलावा मरीज के आसपास करीब 62 घरों में लार्वा की खोज की गई। एक-दो स्थानों पर लार्वा मिलने पर सभी जगह एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया। साथ ही ग्रामीणों को साफ पानी को एक जगह एकत्र न रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुगरासी नगर निवासी 20 वर्षीय युवती को बुखार होने पर परिजनों ने दिखाया। बुखार न उतरने पर उसे आठ नवंबर को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक द्वारा डेंगू की जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई। बुधवार दोपहर मलेरिया विभाग की टीम ने मरीजों के घर में कूलर, फ्रिज, गमले एवं अन्य स्थानों पर जमा पानी में लार्वा की खोज की।
साथ ही काॅलोनी में लार्वा की खोज के लिए अभियान चलाया। कुछ स्थानों पर लार्वा पनपता मिलने पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि डेंगू मरीज मिलने पर मलेरिया विभाग की टीम को भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें