फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गिरफ्तारी के बाद परिजनों को नहीं दी सूचना, चार पुलिसकर्मियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के परिजनों को बिना जानकारी दिए पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड मांग ली। एसीजेएम ने जब पुलिसकर्मियों से आरोपी के परिजनों को जानकारी देने की बात पूछी तो विवेचक ने मुंशी द्वारा सूचना देने की बात कही, लेकिन यह झूठी निकली। इस पर एसीजेएम कोर्ट ने थाना प्रभारी, विवेचक समेत चार पुलिसकर्मियों को तलब किया है।
विज्ञापन

अहार थाना पुलिस ने तीन दिन पहले बाइक चोरी के आरोपी अमित को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश करते हुए रिमांड की मांग कर ली। इस दौरान एसीजेएम चतुर्थ विनय कुमार सिंह ने विवेचक से पूछा कि क्या आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई थी। इस पर विवेचक ने कह दिया कि मुंशी द्वारा आरोपी के परिजनों को सूचना दी गई थी। कोर्ट की ओर से कहा गया कि मुंशी से डायल लिस्ट का स्क्रीन शॉट मंगा लिया जाए।
जब विवेचक ने मुंशी से स्क्रीन शॉट मांगा तो साफ हुआ कि कोर्ट की कार्रवाई के दौरान ही मुंशी ने आरोपी के परिजनों का फोन नंबर डायल किया था। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए विवेचक को फटकार लगाई और उसे कोर्ट की अवमानना माना। साथ ही थाना प्रभारी, आरोपी को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मी, विवेचक और मुंशी को नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि न्याय संगत जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ वाद दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें