फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बहनों से बात कराने की जिद की तो दोस्तों ने अनमोल को मार डाला

विज्ञापन
अहमदगढ़ के गांव छोटाबांस में अनमोल हत्याकांड में आरोपियों से बरामद सामान। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छोटाबांस अकरबास कनैनी में पांच दिन से लापता युवक अनमोल की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। हत्या का कारण दो दोस्तों से उनकी बहनों से बात करने का दबाव बनाना निकला है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले अनमोल को शराब पिलाई, फिर ईंट से सिर पर वार करके और रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को 15 फीट गहरे कुएं में फेंककर ऊपर से कूड़ा डाल दिया था। पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी रजत, अंकुर उर्फ सनी और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अनमोल और आरोपियों में गहरी दोस्ती थी। रंजिश की जड़ जिद और मर्यादा का उल्लंघन बनी। अनमोल ने दोस्त अंकुर उर्फ सनी पर दबाव बनाया था कि वह उसकी बात दूसरे दोस्त रजत की बहन से करा दे।
विज्ञापन

अंकुर ने इसके लिए मना कर दिया था। विवाद तब और बढ़ गया जब 24 मार्च को अंकुर की दादी की तेरहवीं के कार्यक्रम में उसकी मौसी की लड़की आई। अनमोल ने फिर अंकुर से मौसी की लड़की से बात कराने की जिद की।
अंकुर ने उसे समझाया कि दोस्ती में ऐसी बातें ठीक नहीं हैं, लेकिन, अनमोल नहीं माना। जब यह बात अंकुर ने रजत को बताई, तो दोनों ने मिलकर अनमोल को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। साजिश के मुताबिक, 29 मार्च की दोपहर अंकुर और रजत ने अनमोल को शराब पार्टी के बहाने साथ लिया। दिन में शराब पीने के बाद सब अपने घर चले गए।
रात करीब 8:30 बजे अंधेरा होने पर आरोपियों ने दोबारा अनमोल को फोन कर गांव के पास स्थित एक कुएं पर बुलाया। वहां उसे इतनी शराब पिलाई गई कि वह सुध-बुध खो बैठा। जैसे ही अनमोल नशे की हालत में बेदम हुआ, आरोपी रजत ने पास पड़ी एक ईंट उठाकर उसके सिर पर पीछे से ताबड़तोड़ प्रहार किए।
अनमोल लहूलुहान होकर जब वह जमीन पर गिर पड़ा, तो अंकुर ने भी उसी ईंट से उसके चेहरे और सिर को कुचल दिया। मौत सुनिश्चित करने के लिए आरोपियों ने रस्सी से उसका गला भी घोंटा। इसके बाद उन्होंने शव को कुएं में फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए ऊपर से भारी मात्रा में कूड़ा-करकट डाल दिया, जिससे कि किसी को दुर्गंध न आए और शव दिखाई न दे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में प्रयुक्त ईंट, घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें