पशु पैंठ बाजार में गोवंश के खरीद-फरोख्त रोकने पर सहमति बन गई है। बजरंग दल के एक प्रतिनिधि मंडल और पैंठ संचालकों के बीच हुई वार्ता के बाद ये निर्णय लिया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी बिना लाइसेंस के गोवंशों की बिक्री न करने की चेतावनी दी है।
बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण भाटी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के साथ रविवार को कोतवाली में पैठ संचालक नजम खां, रामवीर सिंह कलैना के साथ वार्ता हुई। बातचीत के दौरान पैंठ बाजार में गायों पर बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की बात रखी गई।
उन्होंने बताया कि पैठ संचालकों ने गायों की बिक्री न करने की बात मान गए हैं। उधर कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि पैठ संचालकों को चेतावनी दी गई है कि बिना लाइसेंस और वेरी फाई कराए गोवंश की बिक्री नहीं कर सकेंगे।