फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध पर हमला, ‘शेर’ का शोर

Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। खेत में चारा काटने गए एक बुजुर्ग को जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया। घायल वृद्ध ने शेर जैसी आकृति वाले जानवर द्वारा हमला किए जाने का दावा किया है। जंगली जानवर के हमले के बाद वन विभाग के अधिकारी सतर्क हैं।
विज्ञापन


विभागीय टीम क्षेत्र में लगातार नजर रखे हुए है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  कोतवाली देहात के गांव अकबरपुर निवासी हनीफ पुत्र इस्माइल खां ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह बंबे के पास बाग में काम करने गया था।

इसके बाद पास के खेत में चारा काटने चला गया। सुबह करीब दस बजे शेर की आकृति का एक जानवर दौड़ता हुआ आया और उस पर हमला कर तेजी से आगे निकल गया। जानवर ने उसके मुंह पर हमला किया।
विज्ञापन


इससे उसका कान फट गया और चेहरे पर घाव हो गए। हनीफ दौड़ता हुआ गांव में पहुंचा और जंगली जानवर आने की सूचना ग्रामीणों को दी। इस पर अकबरपुर और कमालपुर के ग्रामीण एकत्रित हो गए।

उन्होंने क्षेत्र में काफी समय तक हमला करने वाले जानवर की तलाश की। लेकिन उन्हें जंगल में कोई जानवर नहीं मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने हमलावर के पंजों के निशानों की जांच की लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह निशान किस जानवर के हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें