फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रांसफार्मर फुंकने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुगरासी। गांव बुकलाना विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव बसीबांगर का ट्रांसफार्मर फुंक गया। भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने से परेशान लोगों ने प्रदर्शन जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बनवाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी इसे ठीक नहीं करा रहे हैं। जेई ने बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर फुंकने की बात कही है। जेई ने आज शनिवार को ट्रांसफार्मर के बदलने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में तेज गर्मी के साथ रोजे भी चल रहे हैं। ऐसे में गर्मी से लेकर पानी की समस्या बनी हुई है। इस ट्रांसफॉर्मर से तकरीबन 50 उपभोक्ताओं के घर को आपूर्ति मिलती है। उपभोक्ताओं ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। 25 केवीए के स्थान पर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की जा रही है। बुकलाना विद्युत उपकेंद्र के जेई अर्विन कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर तीन पूर्व नहीं बल्कि बृहस्पतिवार को फुंका है। इसे बदलवाने की कागजी कार्रवाई कर दी गई है। शनिवार तक ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। प्रदर्शन में कामिल खान, आमिर, मुर्शीद खान, फरियाद, गुलजार, वसीम, चांद, बिलाल, शब्बू खान, राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें