फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने बेटे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। घर से अस्पताल ले जाते समय सरकारी एंबुलेंस में प्रसव के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को गर्भवती महिला को सरकारी चिकित्सालय लेकर आ रही एक एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने परिजनों के सहयोग से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया कि हीरापुर नगला जगत निवासी कन्हैयालाल की पत्नी गर्भवती थी। महिला के प्रसव पीड़ा बढ़ने पर आशा कार्यकर्ता द्वारा कॉलकर निशुल्क सेवा की एंबुलेंस बुलाई गई। कॉल आने पर एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 4499 गर्भवती को लेकर पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी दुर्गपाल, चालक नरेश कुमार ने आशा कार्यकर्ता और परिजनों के सहयोग से एंबुलेंस रोककर प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया गया। जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें