फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar: मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, 30 दिसंबर को किसान को बनाया था निशाना

Mon, 06 Jan 2025 05:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)

सार

पुलिस को एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी रुके नहीं और बाइक को तेजी से मोड़ते हुए गांव डांबर की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन
पैर में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा में अरनिया थाना पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10,200 रुपये, एक बाइक, एक तमंचा व चाकू बरामद किया है। छह दिन पहले आरोपी थाना क्षेत्र में एक किसान से मारपीट कर 27 हजार रुपये लूट कर भाग गए थे।

विज्ञापन


सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रविवार रात को अरनिया थाना पुलिस गांव जावल बंबा चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए, जिनको पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी रुके नहीं और बाइक को तेजी से मोड़ते हुए गांव डांबर की तरफ भागने लगे। इसी दौरान नलकूप के पास कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घिरता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम की ओर फायरिंग की।

बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। अन्य दो बदमाशों को पुलिस ने वहीं पर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान संदीप निवासी जामुनका गांव थाना चंडौस जनपद अलीगढ़, अजय कुमार निवासी सूरजपुर गांव थाना चंडौस जनपद अलीगढ़ और विशेष निवासी जाटव मोहल्ला चंडोस जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने 30 दिसंबर को अरनिया थाना क्षेत्र में एक किसान से 27,482 रुपये लूट लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें