बिजली की जबरदस्त कटौती से बढ़ रहे आक्रोश को देख अफसर सहम गए हैं। एक्सईएन ने कंट्रोल रूम को पत्र लिखकर इमरजेंसी रोस्टरिंग कम करने की गुहार लगाई है।
जिले में दिन की कौन कहे रात में भी अंधाधुंध कटौती की जा रही है।
रात को 11 से एक बजे और फिर तीन से छह बजे तक लगातार बिजली गुल रह रही है। अंधाधुंध कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए बुलंदशहर एक्सईएन ने लखनऊ कंट्रोल रूम को पत्र लिखकर इमरजेंसी रोस्टरिंग कम करने की गुहार लगाई है।
बुलंदशहर एक्सईएन डीसी शर्मा का कहना है कि लोकल स्तर से कटौती नहीं की जा रही है। लखनऊ कंट्रोल से इमरजेंसी रोस्टरिंग हो रही है। पत्र लिखकर इमरजेंसी रोस्टरिंग नहीं करने का अनुरोध किया गया है।